सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की पूरी कहानी


 Sushant Singh Rajput Biography


सुशांत सिंह राजपूत एक एसे अभिनेता जिन्होंने बहोत ही कम समय में अपना नाम कमाया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई | सुशांत सिंह राजपूत का फ़िल्मी सफ़र काफी रोचक है | उन्होंने सबसे पहले अपने करिअर की शुरुआत छोटे परदे पर की यह एक अलग बात है की बहुत से अभिनेता एसे होते है जो अपने करियर  की शुरुआत बड़े परदे से करते है मगर सुशांत एक एसे कलाकार और एक अभिनेता है जिन्होंने न सिर्फ छोटे परदे उसके साथ साथ बड़े परदे पर भी नाम कमाया और लोगों  के दिलों में अपनी एक अलग छबि भी बनायीं |

सुशांत सिंह राजपूत बयोग्राफी -Sushant Singh Rajput Biography In Hindi



सुशांत सिंह राजपूत का व्यक्तिगत जीवन  -Sushant Singh Rajput Life Information in Hindi


सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी १९८६ को पटना शहर (भारत) में हुआ | उनके पिताजी के के सिंह सरकारी अफसर थे | उनकी चार बहनें हैं | उनकी माँ का वर्ष 2002 में स्वर्गवास हो गया था | सुशांत सिंह राजपूत ने पटना करेंस हाई स्कुल में पढाई की और आगे की पढाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मोडल स्कुल में की | उन्होंने दिल्ली में दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की | अभी इस कॉलेज को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कहा जाता है |

सुशांत सिंह राजपूत का करियर -

जब सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली  निवर्सिटी में पढ़ रहे थे तो उन्यूहोंने शियामक दावर के डांस क्लास में दाखिला लिया हुआ था | क्लास ज्वाइन करने के बाद ही उनके दिमाग में ख्याल आया की उन्हें एक्टिंग में केरियर बनाना चाहिए | क्योंकि जिस क्लास में वह डांस कर रहे थे वहा के कुछ छात्र बरी जॉन के ड्रामा क्लास में भी जाते थे | उन छात्रों का प्रभाव सुशांत सिंह पर भी पड़ा और उन्होंने भी वह क्लास ज्वाइन कर लिया और वहां जाने लगे |

वहां पर उन्हें समझ में आया की वो बहुत ही अच्छी एक्टिंग कर सकते है और उन्हें एक्टिंग करना भी आ रहा था | 

कुछ महीनों के भीतर उन्हें दावर के आचे डांस ग्रुप में शामिल किया गया | 2005 में जो 51वा फिल्म्फायर पुरष्कार समारोह हुआ था उसमे बैकग्राउंड डांसर्स के ग्रुप में सुशांत भी थे | २००६ के कॉमनवेल्थ क्रीडा स्पर्धा का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया था | उसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था | उसमें भी सुशांत  को  शामिल किया गया था |

उस वक्त वो अपनी इंजीनियरिंग की पढाई कर के काफी थक चुके थे और साथ ही पेपर में फ़ैल हो गए थे और पढाई में उनका मन भी नहीं लग रहा था | मगर उसी समय डांस और ड्रामा में  उनकी  रूचि बहती जा रही थी और तभी उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ने का फैसला लिया और पूरी तरह से एक्टिंग पर ध्यान देना शुरू कर  दिया था |

फिल्मों में कम करने के लिए सुशांत सिंह मुंबई चले गए और वहां के नादिरा बब्बर के 'एकजुट' थिएटर में ढाई साल काम किया | उस दौरान उन्होंने टीवी पर नेस्ले मंच के विज्ञापनों में काम किया | वो विज्ञापन पुरे देश में बहुत मशहूर हो गया था |

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर  की शुरुआत "किस देस में है मेरा दिल " से की जो बेहद ही रोमांचक और दर्शको को पसंद आई| उसके बाद उन्होंने "पवित्र रिश्ता"  सिरिअल में लीड रोल  "मानव" का रोल निभाया और उनके साथ एक्ट्रेस थी अंकिता लोखंडे, यह जोड़ी जनता को बहुत ही पसंद आई साथ ही सिरिअल भी बहुत ही पसंद किया गया |  
पवित्र रिश्ता सीरियल 

यही से शुरु हुआ उनकी जिंदगी का एक नया सफ़र | उन्होंने काफी समय तक इस सीरियल में काम किया फिर उन्हें बोलीवुड मूवी में उन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत २०१३ में फिल्म "काय पो छे!" से की
इसके बाद उन्होंने "शुद्ध देसी रोमांस" , "पी.के"," डीटेक्टिव ब्योमकेशबक्शी " में काम किया | २०१६ में उन्होंने महेंद्रसिंह धोनी की  बायोग्राफी  व् लाइफ स्टोरी पे बनी मूवी "एम् एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी" में उन्होंने महेंद्रसिंह धोनी की भूमिका निभाई | जिसके लिए उन्हें सराहा गया |


अभिनय के साथ साथ वह पढाई करने वाले बच्चो की मदद भी करते थे | वह खद एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट थे और 
उन्हें फिजिक्स सब्जेक्ट बहुत ही पसंद था | वह स्पेस के बारे में बहुत कुछ सर्च करते रहते थे | 

सुशांत सिंह राजपूत बोलीवुड के पहले इन्सान थे जिन्होंने चाँद पर अपनी खुद की जमीन खरीदी थी |


 
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला , जिसक जाँच सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा की जा रही है |

उनके लिए मेमोराबल विडियो अभी देखने के लिए क्लिक करे यहाँ के लिंक पर

 






Comments

Popular posts from this blog

DBMS TUTORIALS

WHAT IS DBMS?

What is Database