SOIL- FACTS

प्राकृतिक चिकित्सा में मिटटी का योगदान पृथ्वी तत्त्व से उपचार सुप्रसिद्ध महान चिकित्सक अडोल्फ जस्ट ने अपनी पुस्तक 'RETURN TO NATURE' (प्राकृतिक जीवन की ओर ) में तो इसकी सर्वरोगहारी आरोग्य संजीवनी के रूप में महत्ता बताई गई है| मिटटी की आरोग्य शक्ति ही वन्य -जंतुओं को स्वस्थ रखती है | धरती पर सोने वालों का पाचनतंत्र सबल सुद्रढ़ बना रहता है | जिनकी पाचनशक्ति कमजोर हो जाती है उन्हें धरती पर सोने की सलाह दी जाती है| मिटटी की विशेषताए (1) मिटटी में विष आदि विजातीय द्रव्यों के शोषण का गुण है | (2) यह आंतो में जमे पुराने कचरे को बहार निकालता है | (3) सुजन, दर्द, फोड़े, फुंसी आदि में लाभ पहुचाती है | (4) जलन(प्रदाह ), तनाव को दूर करती है | (5) आंतों की अतिरिक्त गर्मी को खींचती है | (6) शरीर को ठंडक पहुचाती है| (7) शरीर को चुम्बकीय शक्ति मिलती है, जिससे स्फूर्ति आती है, शक्ति का संचार भी होता है | (8) जहरीले जंतु के काटने पर उप...